sahiasha

कहानी- हमसबकी-१

In कहानी on December 24, 2009 at 9:07 am

कहानी- हमसबकी-१

मैं भोपाल में एक परिवारमें मेहमान था.

घरके मालिक बहुत वर्षों से आग्रह करते थे कि भोपाल आओ, और हमारे घर ही रहो.

घरके एक कमरे में एक आदमी को बन्द करके रखा था.

बिटिया मेरे लिये पानी लेकर आई, उसको पूछने पर पता चला कि चाचाजी पागल हैं, कुछ उल्टा-पुल्टा ना करदें, इसलिये बन्द करके रखते हैं.

थोङी देरमें उसका छोटा भाई आया. ज्यादा छोटा नहीं, कालिज में पढता है. बहन भी एक-दो साल ही बङी है.

घर आने के दो ही मिनट में भाई-बहन झगङने लगे, भाई अपनी बहन को मार भी देता है, बहन नाराज होती है, झगङ्ती है. माँ दोनों के मेरे सामने कर देती है, कि मैं उन्हें समझाऊँ. मैंने पाया कि लङका खुद ही इतना समझदार है कि मुझे समझा दे, तो मैं उसे क्या समझाता.

मैंने उससे बातचीत शुरु करने के लिये पूछ लिया कि चाचाजी को क्या हो जाता है?

“ उनका आचरण निश्चित नहीं है. भूख लगने से खाना मांगते हैं…. सब्जी-रोटी खाते-खाते अपने बदन पर मल लेते हैं, कभी फ़ेंक भी देते हैं. शायद चाची ने इनको सही प्यार नहीं दिया… ”- लङके ने बताया.

“ अच्छा, तुम तो अपनी बहन को प्यार करते हो कि नहीं ?”… मैंने पूछा.

“ बहुत प्यार करता हूँ….” उसका उत्तर था.

“ प्यार करते हो तो उसे खुश रखना चाहते हो या नाखुश?”- मेरा अगला प्रश्न था.

“ नाखुश क्यों? मैं तो उसे बहुत खुश रखना चाहता हूँ”. उसका स्पष्ट उत्तर जानकर मैंने हँसकर कहा कि फ़िर उसे मारते क्यों हो?

“ वो तो चलता है प्यारमें…” वह ऐसे बोला जैसे रोज ही बहन को ऐसे ही प्यार करता है.

“ तुम्हारी मार खाकर वह खुश होती है या नाराज होती है?”…. मेरे पूछने पर उसका सही उत्तर मिला- नाराज!

“ चाहते हो उसे खुश रखना, और करते हो रोज नाराज… तो तुम्हारे आचरण को निश्चित समझा जाये या अनिश्चत?”… इस बात पर लङका सोच में पङ गया. उत्तर मिलने की अपेक्षा भी नहीं थी, न मिला.

उत्तर मिला शामको.

शाम उसके पिताजी आफ़िस से लौटे, तो घंटी बजते ही दौङ कर लङके ने दरवाजा खोला.

“ आप मुझे प्यार करते हैं या नहीं?”- लङके ने दरवाजे पर ही पूछ लिया.

पिता हैरान! यह आज क्या हो गया ! फ़िर थोङा संभलकर बोले-“ यह क्या सवाल है?….   …. मैं तुमको प्यार करता हूँ, और बहुत प्यार करता हूँ.”

“तो मुझे खुश रखना चाहते हैं या नाराज?”

“खुश ही रखना चाहता हूँ….अब अन्दर तो आने दो.”- पिता की हैरानी बढ गई. बेटे के प्रश्न अभी बाकी हैं.

“तो फ़िर रोज मुझे आपसे डाँट क्यों सुननी पङती है?”

“ वह तो प्यार में…” पिता ने सहज होने की कोशिश की.

“मैं आपकी डाँट खाकर खुश होऊँ तो ठीक रहेगा?”

अब पिता फ़ंस गये.

“खुश तो कैसे होओगे, नाराज ही होते हो…”

“आप मुझे खुश करना चाहते हैं, और रोज नाराज कर देते हैं, तो आपका आचरण निश्चित हुआ या अनिश्चित?”- बेटे ने निष्कर्ष पर पहुँचा दिया.

इससे आगे बेटे को बोलने का मौका पिता ने नहीं दिया. खुद ही बोल पङे- “इसका मतलब कि मैं पागल हूँ….?”

“ आप खुद ही सोच लीजिये पापा!”- बोलकर बेटा चलता बना.

आधा घंटा बाद वे सज्जन मुझसे पूछ रहे थे कि मैं  वापस कब जा रहा हूँ.

भोपाल का यह परिवार बहुत सफ़ल माना जाता है. समाज में इनकी इज्जत है, इनको समझदार माना जाता है. बिल्कुल वैसे ही जैसे आपके या किसी भी सामान्य परिवार को माना जाता है.

प्रस्तोता – साधक उम्मेदसिंह बैद

श्री गणेश बगङिया

Advertisement
  1. सबसे पहले आपके पोल के सवाल जवाब देना चाहती हूँ। वसे अभी बुढ़ापा आया नही है, उस समय की मांग क्या होगी अभी व्यक्तिगत रूप से अनुभव मे नही आया है। पर कुछ है जो समझती हूँ।
    मेरे मेडिटेशन सेन्टर पर प्रत्येक वर्ग समुदाय सम्प्रदाय उम्र के लोग आते हैं। और सबका सीखने का तरीका अलग अलग होता है। पर सीखते सभी हैं। सीख लेने के बाद उसका अपने जीवन मे प्रयोग करने का तरीका भी अलग अलग होता है पर सभी करते भी हैं। फिर योगा क्लास मे भी सबकी क्षमतायें अलग होती हैं। तो मेरे ख्याल से उम्र मे सीखने की सीमा नही होता बल्कि हरेक उम्र की पहचान अलग होती है। जैसे बच्चे नौजवान योगा जितनी जल्द सीख जाते हैं उस अपेक्षा मेडिटेशन धीमी गति से सीखते हैं। यह vice verca चलता ही रहता है।

    अब आपकी कहानी पर-

    यह वाकई मे हर घर की कहानी है, बस चाहिये की कोई आकर इस तरह की हरकत ना करे और रोके… तभी जाकर भविष्य उज्ज्वल हो पायेगा।

    • धन्यवाद. आगे कोई सार्थक मार्ग बनायें/बतायें….सँवाद जारी रहना चाहिये ना!

  2. दरअसल इसका जवाब मै एक दूसरे उदाहरण से देना चाहता हूं।

    ज़र्राह चाहता है कि घायल ठीक हो। इसके लिये उसके शरीर पर नश्तर चलाता है। अब नश्तर तो दर्द ही देगा…पर दीर्घकाल में यह उसके भले के लिये होता है। इसे क्या हम अनिश्चित व्यवहार कहेंगे?

    देखना होगा कि अंतिम उद्देश्य क्या है? अपराधी और ज़र्राह के नश्तर मे फ़र्क करना होगा।

  3. हां यही सच्चाई है. सही बात आचरण में भी लाई जाये, इसे कितने लोग सचमुच निभा पाते हैं?

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.